फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेटी ने पिता समेत तीन पर दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का केस

Fri, 09 Jun 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता, बड़े पिता और एक अन्य पर कमरे में बंद करके सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 दिसंबर 2022 को दिन में करीब दो बजे उसके पिता, बड़े पिता व एक अन्य व्यक्ति ने कमरे में बंद कर के उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान अप्राकृतिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें