फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईडी कार्ड दिखाने पर ही न्यायालय परिसर में मिलेगा प्रवेश

Fri, 09 Jun 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
बस्ती। लखनऊ के घटना को देखते हुए बृहस्पतिवार को जनपद न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई। गेट पर दिनभर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। न्यायालय परिसर में जाने वाले अधिवक्ताओं और वादकारियों को बिना आईडी दिखाए प्रवेश नहीं दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर जिला जज कुलदीप सक्सेना ने बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संगठनों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिला जज ने अध्यक्ष से कहा कि न्यायालय की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन किया जाना अति आवश्यक है। सिविल बार अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जून से अधिवक्ताओं और वादकारियों को आईडी कार्ड दिखाने पर ही न्यायालय परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें शिथिलता बरतने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मौके पर जनपद बार अध्यक्ष रजनीश दुबे, यंग बार अध्यक्ष विनोद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें