फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर बैठीं आशा बहू व संगिनी

Thu, 15 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर आल इण्डिया आशा बहू कार्यकत्री ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
आल इंडिया आशा बहू कार्यकर्ता कल्याण सेवा की ओर से छह सूत्रीय  मांगों को लेकर  आशा कार्यकर्ता व संगिनी के साथ  बुधवार से डीएम कार्यालय के समक्ष क्रमिक भूख हड़ताल शुरू किया गया। 
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष  विमला यादव ने कहा कि आशा कार्यकत्रियों व संगनी को जब तक राज्य कर्मचारी  का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक परिवार के पालन पोषण हेतु पारिश्रमिक  प्रोत्साहन राशि बंद कर 18 हजार रूपया नियमित वेतन दिया जाय और जिला महिला  चिकित्सालय बस्ती एवं सीएचसी एवं पीएचसी पर प्रसव पीडा के दौरान  मरीज के साथ 24 घंटा सेवा करने वाली आशा कार्यकत्री के ठहरने, स्नान सहित अन्य की  व्यवस्था की जाए। जिला संरक्षक फूलचन्द्र चौधरी ने कहा कि ग्राम स्वच्छता समिति के खाते एवं  अनटाइड फण्ड के खाते का संचालन आशा और ग्राम प्रधान द्वारा संयुक्त रूप से  कराया जाए और आशा कार्यकर्ता को मृत्योपरान्त उनके आश्रितों को परिवार के  योग्य सदस्य को आशा कार्यकर्ता पद पर नियुक्त करने के साथ ही भविष्य निधि  एवं अन्य लाभ राज्य कर्मचारियों की  भांति उपलब्ध कराया जाए।

भूख हड़ताल के दौरान नीलम शुक्ल, जगराम, राम अजोर यादव, मीरा चौधरी,  इसरावती, अनीता पाण्डेय, इन्द्रावती त्रिपाठी, पूनम सिंह, दुर्गावती, सुमन,  संगीता, अर्चना पाल, सुशीला देवी, ऊषा, शशि यादव, श्याम पती, राजपति, ममता  निषाद, अन्नपूर्णा चतुर्वेदी, राम सागर पटेल, इन्द्रावती त्रिपाठी,  अन्नपूर्णा के साथ ही अनेक आशा कार्यकत्री व संगनी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें