सीडीपीओ कार्यालय सांऊघाट में लंबित आवेदनों की जानकारी लेते पीएमएमवीवाई के एसएफएल सुधीर यादव स्र
बस्ती। जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में ढिलाई के चलते आवेदन लंबित होने से रैंकिंग पर असर पड़ा है। जनपद पहले बॉटम के 10वें स्थान पर आ गया था, इस पर डीपीओ ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने फीडिंग कार्य में तेजी दिखाई, इसके बाद जनपद बॉटम से निकलकर 40वें स्थान पर पहुंचा।
शनिवार को जिला कार्यक्रम समन्वयक सुधीर यादव मय टीम सांऊघाट पहुंचे। यहां उन्होंने खुद फीडिंग की कमान संभाली और लंबित आवेदनों की फीडिंग कर संख्या कम करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि आवेदनों की फीडिंग में तेजी लाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की। सुपरवाइजरों से भी फीडिंग संबंधित जानकारी ली।
जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के नामांकन में वृद्धि तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन शून्य अथवा अपेक्षाकृत कम पाया गया, वहां पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।