बस्ती। दिल्ली-लखनऊ और बरौनी जैसे महानगरों से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही है, जिसके चलते यात्रा करने वाले यात्री जहां समय से घर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं स्टेशन पर कई घंटे तक यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते आने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें ने अपने निर्धारित समय से कई घंटे की लेट चल रही हैं, इसके चलते यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे समय सारणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, इनमें दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को बस्ती स्टेशन पर 11:7 बजे रात में आने का समय था, लेकिन यह ट्रेन पांच घंटे लेट होने से अब बृहस्पतिवार की भोर में तीन बजे के बाद आने की संभावना है, जबकि गोमती नगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को 9:13 बजे आने का समय था, लेकिन यह ट्रेन दो घंटे विलंब होने से रात 11:30 के बाद आएगी।
इसी तरह जो अन्य ट्रेन लेट से चल रही है, उनमें बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस चार घंटे, अवध एक्सप्रेस चार घंटे, दरभंगा क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से चल रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से जनसेवा एक्सप्रेस और अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस समय अधिकतर ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है, कभी-कभार रेल मरम्मत कार्य व क्रॉसिंग के चलते ट्रेनें विलंब हो जाती है।