फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साढ़े बारह घंटे देरी से चल रही दरभंगा-क्लोन डाउन एक्सप्रेस

Mon, 20 Jan 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर, स्टेशन पर ठंड में ठिठुरे यात्री
विज्ञापन

- गोरखधाम-सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस छह घंटे लेट


बस्ती/गौर। कोहरे के चलते प्रतिदिन एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो रही हैं। सोमवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। दरभंगा-क्लोन डाउन एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े बारह घंटे की देरी से चल रही है। वहीं स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।

रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो ट्रेनें विलंब से चल रही हैं, उनमें बरौनी-क्लोन स्पेशल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 7 घंटे, अवध एक्सप्रेस डाउन ट्रेन 1:30 घंटे, दरभंगा क्लोन डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 12:30 घंटे, गोरखधाम-सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 6 घंटे, बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली-क्लोन अप एक्सप्रेस 6 घंटे व दरभंगा-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस ट्रेन 3:30 घंटे की देरी से चल रही है। ट्रेनों के देरी से चलने से स्टेशन पर यात्रियों को भीषण ठंड में परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं रेलवे प्रशासन की ओर से बस्ती-गोंडा के बीच वरूवाचक रेलवे स्टेशन पर चल रहे ऊपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते अमृतसर-जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन व कटिहार से चलकर अमृतसर को जाने वाली आम्ररपाली एक्सप्रेस को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को 80 किलोमीटर दूर गोरखपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी पड़ी, जबकि अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक-एक्सप्रेस को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाया गया। जिसके चलते बस्ती स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए 90 किलोमीटर दूर गोंडा रेलवे स्टेशन जाना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से सोमवार को जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है, उनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस, गांधीधाम स्पेशल, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। कोहरे के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि बस्ती-गोंडा के बीच वरूवाचक रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिसकी सूचना यात्रियों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजा जाता है।
- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें