दुबौलिया। क्षेत्र से होकर गुजरने वाले पौराणिक रामजानकी मार्ग के किनारे वेदपुर-शुकुलपुरा बाजार के सामने रेनकट राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वक्त हादसे की आशंका रहती है।
राहगीर रमाशंकर साहू, भोले उपाध्याय, मोनू सिंह, पिंटू सिंह, रामजी शुक्ल और बाबूराम चौरसिया ने बताया कि बारिश के चलते यह गड्ढा और खतरनाक हो गया है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है।
इस रेनकट के कारण न केवल वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि राहगीरों और आसपास के बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए भी यह क्षेत्र भयावह बन गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि वेदपुर-शुकुलपुरा मार्ग पर रोजमर्रा के यातायात के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। प्रशासन से इस खतरे को अनदेखा न करने की अपील की है। संवाद