वृद्धाश्रम में सामग्री का वितरण करती इनरह्वील क्लब की महिलाएं
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से सामाजिक सेवा की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को वृद्धाश्रम में सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आश्रम में गीजर की स्थापना की गई, जिससे उन्हें सर्दियों में गर्म पानी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए सम्पूर्ण आश्रम परिसर में फॉगिंग (धुंआ छिड़काव) की व्यवस्था की गई ताकि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव हो सके। प्रोजेक्ट के अंतर्गत बुजुर्ग निवासियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं। इस मौके पर क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों से संवाद किया और उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास दिलाया। अध्यक्ष आशा अग्रवाल ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल सेवा करना ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। संवाद