फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीढ़ी से फिसलकर गिरने से राजगीर की मौत

Fri, 12 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बैजीपुर में बुधवार रात करीब 8 बजे सीढ़ी से गिरकर 55 वर्षीय दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें पीएचसी बनकटी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बैजीपुर के दीनानाथ राजगीर थे। बुधवार देर रात सीढ़ी के रास्ते छत पर जा रहे थे। पैर फिसलने से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घर वाले उन्हें बनकटी पीएचसी ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी आशा व दो बेटों अशोक व संजय समेत पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें