फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

Tue, 01 Oct 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज-बेलघाट मार्ग पर बंजरिया चौराहे के पास साइकिल सवार को पीछे से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। इससे साइकिल सवार भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार आते न देख चिकित्सक ने घायल को किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। नकटीदेई बुजुर्ग गांव निवासी जगराम सैनी (64) सोमवार की शाम करीब 4:40 बजे साइकिल से फरेंदा गांव की तरफ गए थे। वहां से वापस कप्तानगंज लौटे वक्त बंजरिया चौराहे के पास पीछे से अनियंत्रित बाइक ने चपेट में ले लिया। वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें