फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अस्पताल खुलते ही बढ़ गए रोगी... बुखार, खांसी-जुकाम से परेशान दिखे लोग

Tue, 01 Oct 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में 1223 मरीजों का हुआ पंजीकरण, भरा रहा चिकित्सकों का कक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की संख्या बढ़ गई। नामांकन काउंटर के बाहर पंजीकरण कराने वालों की भीड़ जुटने लगी। यहां पूरे दिन मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दिन भर में 1223 मरीजों का पंजीकरण किया गया। ओपीडी में चिकित्सक कक्ष से लेकर बाहर बरामदे तक मरीज भरे रहे। बारिश थमने के बाद अधिकतर बुखार, खांसी और जुकाम के रोगी अस्पताल में पहुंचे।
मेडिसिन विभाग के बाहर ज्यादा भीड़ देखी गई। हाईग्रेड फीवर से पीड़ित बच्चे भी अच्छी तादाद आए थे। कुछ गंभीर मरीजों को चिकित्सकों के परामर्श पर भर्ती भी कराया गया। ऐसे मरीजों का दवा, इलाज शुरू करने के साथ एईएस की जांच के लिए नमूने लेकर भेजा जा रहा है। फिजिशियन डाॅ. रामजी सोनी ने बताया कि इस समय वायरल बुखार और खांसी के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें उचित परामर्श के साथ दवाएं जा रही हैं।
विज्ञापन

चिल्ड्रेन वार्ड में 24 बच्चे भर्ती मिले। पीआईसीयू में हाईग्रेड फीवर के चार मरीज भर्ती है। इसमें एक मरीज में एईएस की पुष्टि हुई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि इस मौसम में बचाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जलजनित बीमारियों से बचने के लिए आसपास गंदा पानी न एकत्र होने दें। सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। खुले में बिकने वाली खानपान की वस्तुओं का सेवन कतई न करें।
...

अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या

जिला अस्पताल में बारिश बंद होने के बाद जलभराव की समस्या बनी हुई है। पर्ची काउंटर के पास पानी लगने से तीमारदार व रोगियों को परेशानी हुई। लोग पानी में घुसकर किसी तरह पर्चा बनवाने पहुंचे। यहां जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं बन पा रही है। हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या गहरा जाती है।
विज्ञापन


...
कोट

अस्पताल में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास किया जाता है। दवाएं भी सभी प्रकार की उपलब्ध हैं। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह असपताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखें।
-डाॅ. वीके सोनकर, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें