फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल साइकिल सवार की मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर धनौवा तिराहे के पास बुधवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से घायल साइकिल सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शारदा देवी ने तहरीर दी है कि उनके 52 वर्षीय पति पूर्णमासी निवासी भंगुरा थाना कलवारी साइकिल से बुधवार शाम को पांऊ बाजार जा रहे थे। धनौवा के पास पीछे से तेज रफ्तार एंबुलेंस ने चपेट में ले लिया। घायलावस्था में उनको सीएचसी कुदरहा ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल फिर ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। पत्नी, दो बटे व एक बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र ने बताया कि केस पंजीकृत कर जांच उप निरीक्षक चंद्रकेश राय को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें