वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बुधवार रात तुलसीराम राजभर के घर चोरी हो गई। पिछले दरवाजे से घर में घुसे चोर कपड़ों के बीच में रखा बैग सहित अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित की पत्नी प्रभावती ने बताया कि गर्मी के कारण रात में सभी लोग छत पर सोने चले गए। सुबह पांच बजे जागे तो पीछे का लोहे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर उसकी बेटी माला ने देखा तो उसके कपड़े और बैग गायब थे। कपड़े व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर घर से थोड़ी ही दूरी पर खेत की मेड़ पर खुला बैग व कुछ कपड़े मिले लेकिन जेवर गायब थे। प्रभावती ने बताया कि बेटी के बैग से सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पायल सहित अन्य आभूषण गायब थे। पीड़ित तुलसीराम ने बताया कि थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद