फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार घायल, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

महुली मार्ग पर लालगंज थाने के कंचनपुर पुल के पास हुई दुर्घटना
महादेवा (बस्ती)। लालगंज थाना के बस्ती-महुली मार्ग पर थरौली के कंचनपुर पुल के पास रविवार रात मजदूरी करके घर वापस आ रहा साइकल सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

महादेवा चौकी क्षेत्र के थरौली गांव निवासी 32 वर्ष सुनील पुत्र बालकेश रविवार रात साइकिल से मजदूरी करके वापस घर जा रहे थे। तभी रास्ते में कंचनपुर पोखरे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सुनील को गंभीर चोट आ गईं। मौजूद भीड़ में से एक व्यक्ति ने चोटिल की पहचान की। जिसके बाद सुनील कुमार के घर पर सूचना दी गई। लोगों की सहायता से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां रात लगभग नौ बजे डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सुनील के चार बच्चे हैं। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें