फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में 145 स्कूूलों ने की भागीदारी

विज्ञापन
जीजीआईसी में भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में 145 स्कूूलों ने की भागीदारी
विज्ञापन

जनपद स्तरीय के बाद आज होगी मंडल स्तरीय स्पर्धा
बस्ती। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को आयुर्वेद की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 145 इंटर कॉलेज के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हर दिन हर घर आयुर्वेद के तहत हुई प्रतियोगिता में स्काउट छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत बैंड की धुन पर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सादुल्लाह खान ने भगवान धन्वंतरि व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित सप्तम राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के बारे में जानकारी दी। मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल सादुल्लाह खान, डॉ. वीके वर्मा व डॉ. कृष्णा निरंजन ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5100, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 व सांत्वना पुरस्कार के रूप में 501-501 रुपये दिए। यह विजेता मंगलवार को इसी कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, डॉ. अरविंद, डॉ. लक्ष्मी सिंह, डॉ. रमाकांत द्विवेदी, डॉ. कल्पना, डॉ. अजीत, डॉ. शृंखला, डॉ. शबनम व अन्य विभागीय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें