बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के अठदमा चीनी मिल के पास शुक्रवार देर शाम एक साइकिल सवार को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। अठदमा गांव निवासी जगदीश यादव साइकिल से दही बेचने के लिए डुमरियागंज की तरफ जा रहे थे। चीनी मिल के पास पहुंचे ही थे तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी रुधौली भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। संवाद