फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सभी थानों में स्थापित होंगे साइबर क्राइम और शिकायत निस्तारण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में साइबर क्राइम रोकथाम, जनता फीडबैक और आईजीआरएस प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए विशेष बैठक आयोजित की।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने सभी थानों में जन शिकायत केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जहां थाने के दिवसाधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण करेंगे। इसके साथ ही, आमजन की सुविधा के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में हल्का प्रभारी, बिट पुलिस अधिकारी और चौकी प्रभारी के मोबाइल नंबर भी जन शिकायत केन्द्र के पास उपलब्ध कराए जाएंगे। एसपी ने फीडबैक सेल को बताया कि थानों और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर कमियों को दूर किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का 15 दिनों के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। असंतुष्ट निस्तारण या पुनः शिकायत आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। साथ ही कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। जनता से अपील की गई है कि साइबर ठगी या अन्य अपराध की किसी भी घटना की सूचना 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी थाने में तुरंत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें