फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचा नाबालिग, सीडब्लूसी ने परिजनों को सौंपा

Wed, 30 Nov 2022 05:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

 12 वर्षीय  बालक बरेली के बदायूं रोड सुभाष नगर का निवासी है, अपने माता पिता से नाराज हो कर ट्रेन के जरिए वह बस्ती पहुंच गया था। ट्रेन में अकेला बालक देख कर बस्ती आरपीएफ ने पूछताछ की, बालक की असलियत पता चलने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बच्चे को सौप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली से भाग कर बस्ती पहुंचे नाबालिग बालक को सीडब्लूसी ने  आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। अपने बालक को पाकर परिजन खुशी से झूम उठे।

विज्ञापन


बताते चलें कि उक्त 12 वर्षीय  बालक बरेली के बदायूं रोड सुभाष नगर का निवासी है, अपने माता पिता से नाराज हो कर ट्रेन के जरिए वह बस्ती पहुंच गया था। ट्रेन में अकेला बालक देख कर बस्ती आरपीएफ ने पूछताछ की, बालक की असलियत पता चलने पर आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ताओं को बुलाकर बच्चे को सौप दिया।

चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के सदस्य संतोष श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया था, मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने नाबालिग के परिजनों को सूचित करने का आदेश देते हुए बालक का मेडिकल जांच कराने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत हो कर बालक के पिता ने बताया कि बालक घर वालों को बिना बताए भाग गया था, घर वाले अपने स्तर से खोजने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच बच्चे के बस्ती में होने की सूचना मिलने पर बच्चे को ले जाने के लिए बस्ती आ पहुंचे।
विज्ञापन


बालक के घर से बार-बार भागने की बात सामने आने पर न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य संतोष श्रीवास्तव गोवर्धन गुप्ता की टीम ने बालक की काउंसलिंग प्रक्रिया करवा कर बालक को पिता को सौप दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें