मूर्ति लदी ट्रॉली में उतरा करंट, युवक की मौत
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे के पास बुधवार को दुर्गा जी की मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने के हाइटेंशन तार के छू जाने ट्रॉली में करंट उतरने से झुलसे युवक की मौत हो गई।
हादसे में ट्रॉली पर सवार आयोजक गोपाल (29) गंभीर रूप से झुलस गए थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने गोपाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी आशीष श्रीवास्तव भी जिला अस्पताल अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से बातचीत कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कप्तानगंज थाने के महाराजगंज कस्बे की शिव गली निवासी गोपाल अग्रहरि ने दुर्गा जी की मूर्ति स्थापित की थी। बुधवार देर शाम ट्रॉली पर मूर्ति रखकर लोग विसर्जन के लिए घाट की तरफ जा रहे थे। कप्तानगंज कस्बे के दक्षिण वायरलेस चौराहे के पास नीचे लटके एलटी लाइन के तार में ट्रॉली में लगा लोहे का पाइप से छू गया। इससे पूरी ट्रॉली में करंट उतर गया। ट्रॉली पर सवार आयोजक गोपाल अग्रहरि (29) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राइवेट वाहन से झुलसे युवक को जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।