फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात साल में लाइनों में नहीं पहुंचा करंट...लो वोल्टेज से जूझ रहे उपभोक्ता

Thu, 08 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी लाइन के सहारे घर में बल्ब जला रहे उपभोक्ता
विज्ञापन

संसाधनों का रोना रो रहे निगम के अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम विद्युतीकरण योजना (डीडीयूजीजेवाई) के तहत हर घर बिजली पहुंचाने के लिए जनपद में 2014 में काम शुरू कराया। यह कार्य 2019 तक चलता रहा। 2017 में गांवों में बड़ी संख्या में बिजली लाइनें बिछाकर ट्रांसफाॅर्मर भी स्थापित किए गए। मगर, तमाम लाइनों में अब तक करंट नहीं दौड़ाया गया। इन लाइनों के खंभे टूट चुके हैं। तार जमीन पर पड़े हुए हैं। लेकिन विद्युत निगम के अफसरों को इन संसाधनों का ख्याल नहीं आ रहा है।
ठंड का मौसम धीरे-धीरे ढलान पर पहुंच रहा है। गर्मी शुरू होने में अभी दो महीने हैं। बिजली के पुराने संसाधनों को ठीक कराने का कार्य निगम शुरू कर चुका है। हालांकि यह कार्य अत्यंत सुस्त गति से चल रहा है। ऐसे में गर्मी में फिर उपभोक्ताओं की मुश्किलें तय मानिए। लो वोल्टेज और पुराने तारों के टूटने का सिलसिला इस बार भी थमता नजर नहीं आ रहा है। हमने मौजूदा संसाधनों में खामियां और सुधार की गुंजाइश को लेकर पड़ताल शुरू किया तो विभिन्न क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2017-18 में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत बनाई गई लाइनें बिना करंट फ्लो के मिलीं। स्थानीय नागरिकों से पूछने पर पता चला कि निर्माण के बाद इनमें कभी करंट प्रवाहित ही नहीं किया गया। उपभोक्ता पुरानी लाइनों से सौ से दो सौ मीटर तक केबल लगाकर घरों में बिजली जला रहे हैं। उल्लेखनीय है कि योजना के तहत 3705 ग्राम व मजरों के विद्युतीकरण का लक्ष्य था।
विज्ञापन

...
केस- 01
बनकटी के लोहिया व लक्ष्मीबाई नगर में खराब हो रहे संसाधन
- नगर पंचायत बनकटी के लोहिया और लक्ष्मीबाई नगर में 2017 में नई लाइन बनाकर 25-25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन आज तक इन लाइनों में करंट प्रवाहित नहीं किया गया। पड़े-पड़े ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। वार्ड के आशीष कुमार गुप्ता और महेश कुमार बताते हैं कि घर तक सौ मीटर केबल लगाकर बिजली लानी पड़ रही है।
...
केस- 02
छपिया में खंभों पर चढ़ गई हैं झाड़ियां
- गौर ब्लॉक के राजस्व गांव छपिया में ग्राम ज्योति योजना के तहत लाइन बनाई गई थी। यह आज भी वैसे ही पड़ी हुई है। उपयोग में न होने के कारण तार टूटकर गिर रहे हैं। उपभोक्ता पुराने ट्रांसफाॅर्मर से घर में बल्ब जला रहे हैं। गर्मी में उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशानी झेल रहे हैं। इसके बाद भी निगम के अधिकारी नहीं चेत रहे हैं।
विज्ञापन

...
केस- 03
इटवा में ध्वस्त हो चुकी है लाइन
- गौर ब्लाॅक के ही इटवा में ग्राम ज्योति योजना से नई लाइन बनाई गई थी। स्थिति यह है कि इस लाइन के तमाम खंभे टूट चुके हैं। तार गायब हो चुके हैं। जंग लगने से ट्रांसफाॅर्मर भी खराब हाे चुका है। स्थिति यह है कि ग्रामीण पुरानी लाइन से बिजली ले रहे हैं। गर्मी तो दूर ठंड में ही लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें