फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल जोड़ने में करंट से मौत

Fri, 07 Apr 2017 11:33 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्यामबाबू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के  हेंगापुर गांव का युवक सिंचाई के लिए मोटर में केबल लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग डॉक्टर के यहां पहुंचे लेकिन तब तक मौत हो गई थी।
विज्ञापन

हेंगापुर के श्यामबाबू यादव (22 वर्ष) भाई के साथ शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिम खेत की सिंचाई के लिए गए थे। करीब 6.30 बजे 11 हजार वोल्टेज की मेन लाइन में विद्युत मोटर का केबिल जोड़ने की कोशिश की। अचानक केबिल जल गई। जिसके संपर्क में आ जाने से उनका हाथ भी झुलस गया। इस दौरान श्याम बाबू का भाई सिंचाई के लिए खेत में पाइप बिछा रहा था। भाई को करंट की चपेट में आता देख दूर भाग खड़ा हुआ। उसके शोरगुल पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। विशेषरगंज बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां  डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के श्यामबाबू की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में तीन बहनें भी हैं। श्यामबाबू पिता जगन्नाथ के साथ मिलकर खेती बारी का काम करते थे। 
गांव वालों के मुताबिक इसी तरह से गांव में कई लोग एक और डेढ़ केवीए विद्युत मोटर चलाते हैं। जिससे लोग अवैध कटिया लगाकर खेेतों की सिंचाई करते हैं।
खंभे लगाने की मांग
दुबौलिया। सपा नेता तालेवन यादव ने मुख्य अभियंता (विद्युत) सीपी गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर पोल लगाए जाने की मांग की है। कहा है कि ब्लॉक के मिश्रौलिया, एकडेगंवा संपर्क मार्ग पर तार ढीले हो लटक रहे हैं। इतने नजदीक आ गए हैं कि लोगों को आने जाने में दहशत बनी रहती है। साथ ही सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। मुख्य अभियंता से 11 हजार वोल्टेज लाइन के तार को ठीक कराने की मांग की। जिससे भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें