करंट से किसान की मौत
सोनहा (बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली टोला रामनगर में धान ओसाते समय करंट लगने से 65 वर्षीय संतराम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ खराबी आने पर वह पंखा ठीक कर रहा था। तभी अचानक बिजली आ गई। जिससे वह करंट की चपेट आ गया। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। सूचना पाकर हल्का दरोगा ओमप्रकाश भारती और 112 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान विजय प्रकाश वर्मा ने किसान की मौत होने पर काफी दुख प्रकट करते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।