बस्ती। श्री रामलीला महोत्सव बस्ती (पंचम वर्ष) का पुरस्कार वितरण सनातन धर्म संस्था,बस्ती द्वारा अटल विहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ विक्रमी नव सम्वत का स्वागत उत्सव मनाया गया। जिसमें भजन, लोकगीत, चैती, देवीगीत आदि की प्रस्तुति अयोध्या धाम से आये राजाबाबू पाण्डेय, शिक्षिका डॉ. रजनी गुप्ता ने बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके बाद श्री रामलीला महोत्सव में प्रतिभाग किए छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षण दे रहे शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में अतिथि के रूप डॉ. अश्विनी सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, एमपी दूबे की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अगले चरण में राणा दिनेश प्रताप ने कहा कि हमें अपने सनातन संस्कृति के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा श्री हरि ने कहा की भगवान श्री राम भारत की आत्मा हैं, भारत के प्रत्येक व्यक्ति को यह प्रयास करना चाहिए कि सनातन धर्म के सभी उत्सव आयोजनो को बढ़ावा दें। साबित्री विद्या विहार की छात्रा ने बताया जिसका जैसा चित्र होता है वैसा ही चरित्र बनता है तो हमें अपने चरित्र को राम जी के आदर्शों से शुद्ध करना है जिससे हमारा चरित्र शुद्ध हो और सामाजिक शुद्धिकरण का काम हो। कार्यक्रम का संचालन पंकज त्रिपाठी ने किया। सनातन धर्म संस्था की ओर से कैलाश नाथ दूबे ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में इंडियन पब्लिक स्कूल, महेश प्रताप इंटर कॉलेज, जागरण पब्लिक स्कूल, यूनिक साइंस एकेडमी, श्रीकृष्ण कुमारी कन्या इंटर कालेज, जी वी एम कान्वेंट, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, ब्लूमिंग बड्स कान्वेंट स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, पंडित चतुर्भुज इंटर कॉलेज, सावित्री विद्या विहार, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, एस डी एस पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, सी डी ए एकेडमी, ड्रीमटी एकेडमी, राजन इंटरनेशनल स्कूल, माँ गायत्री इंटर कालेज के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सन्तोष पाल, कैलाश नाथ दुबे, अखिलेश दूबे, शुशील मिश्र, अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी, अतुल चित्रगुप्त, भोलानाथ चौधरी, एम पी दूबे, जोशी जी, अनिल तिवारी, संजय सिंह, अंकुर यादव, अमन त्रिपाठी, अंकित त्रिपाठी, अभय त्रिपाठी, संतोष सिंह, रीमा सिंह, नीतू सिंह बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।