फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Thu, 11 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। राजकीय महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सभी संकाय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था ने बच्चों एवं युवाओं को चैतन्यता लाने का एक बड़ा प्रयास किया। इससे युवा और बच्चे जीवन के मुख्य धारा से जुड़ कर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। इस दौरान कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह संचालक अंजू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन ज्योति उपाध्याय ने किया। इस मौके पर डॉ श्याम मनोहर पांडेय, डॉ आनंद कुमार पांडेय, डॉ रिजवान अहमद, डॉ शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें