फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो शिक्षिकाओं को भाषा के नवाचार में मिला प्रदेश स्तरीय सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हिंदी विषयक शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में प्रदेश के चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों ने नवाचार प्रस्तुत किए। जिले से पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला ब्लॉक साऊंघाट की शिक्षक श्रुति त्रिपाठी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परशुरामपुर की अंशकालिक शिक्षक सावित्री त्रिपाठी को हिंदी के नवाचार के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षिका श्रुति त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ के निराला सभागार में आयोजित कार्यशाला में पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता, उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान अजय सिंह, डाॅ. अमिता दुबे आदि ने शिक्षकों के प्रयास को सराहा। बस्ती के शिक्षकों ने अपना प्रस्तुतीकरण पीपीटी तथा हिंदी भाषा पर आधारित अपनी कविता से दिया। इन दोनों ही शिक्षकों ने हिंदी भाषा में बच्चों के शैक्षिक संवर्धन के लिए बनाए गए, आकर्षक सहायक शिक्षक सामग्री प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री का प्रस्तुतीकरण हिंदी भाषा के अध्यापन की विभिन्न प्रविधियों पर आधारित था, जबकि श्रुति का प्रस्तुतीकरण हिंदी भाषा के व्याकरण तथा लिपि के उचित उच्चारण व उच्चारण स्थान पर केंद्रित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें