फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फिर बढ़ने लगा जलस्तर, लाल निशान के करीब पहुंची

Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया/ बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर रविवार की रात से एक बार फिर बढ़ने लगा है। विभिन्न बैराजों से करीब सवा चार लाख क्युसेक पानी छोड़े जाने के चलते नदी फिर उफनाने लगी। मैरुंड पांच गांव के नागरिक एक बार फिर बाढ़ की आहट से सहम गए है। उनकी दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। रहने, खाने की दिक्कत अभी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से लेकर रविवार की शाम तक जलस्तर मे 13 सेंटीमीटर की कमी दर्ज हुई थी, जिससे विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, आंशिक टेढवा, सुविका बाबू , देवारागंगबरार की उसपार स्थित बस्ती, व कुर्मियाना आदि गांव से पानी खिसकने लगा था। मगर देर रात से जलस्तर बढने के कारण फिर नदी व तटबंध के बीच बसे गांव के लोगों की नींद उड़ गई है। सुविका बाबू के लोग अभी भी नाव के सहारे जीवन सापन कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने विशुनदासपुर अनुसूचित बस्ती, टेढवा, सुविका गांव के बाढ पीडितो में राहत सामाग्री वितरित की है। कटरिया- चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर एक पर तेजी से दबाव बना हुआ है।
इसी तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक भी दबाव बरकरार है। इस तटबंध पर दबाव को देखते हुए बाढ़ खंड करीब डेढ़ सौ मीटर के दारे में परकोपाइन लगवा रहा है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर गांव के सामने तक पांच सौ मीटर की दूरी तक दबाव बना हुआ है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के अवर अभियंता स्वपनिल श्रीवास्तव ने बताया कि डेढ़ सौ मीटर के दायरे में परकोपाइन लगवाया जा रहा है। तटबंध पर हालत सामान्य है।
विज्ञापन

-
मंत्री ने किया तटबंध का निरीक्षण
सोमवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया- चांदपुर पहुंचे। उन्होंने तटबंध पर खजांचीपुर पुर गांव के पास करोड़ों की लागत से इस वर्ष बने ठोकर का निरीक्षण किया। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने मैप के माध्यम से सरयू नदी की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। बाढ़ बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। मंत्री ने निर्देशित किया कि तटबंधों की लगातार निगरानी की जाए। संवेदनशील स्थानों पर जरूरत के हिसाब से आवश्यक कार्य पूरे किए जाए। आपात स्थिति से निपटने के लिए सामग्री मौजूद होना चाहिए। इसके बाद मंत्री का काफिला खलवा गांव के निकट बाढ़ चौकी के पास पहुंचा। यहां मंत्री ने पांच वर्ष पूर्व बाढ़ से विस्थापित परिवारों की समस्या को जाना। उन्होंने गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के निकट बने बाढ़ चौकी के द्वितीय भवन का वैदिक रीति रिवाज के लोकार्पण किया।
इस मौके पर एडीएम कमलेश चंद्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम हर्रैया, गुलाब चंद्रा, अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता आरके गौतम, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें