फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सपा विधायक ने राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को किया सम्मानित

Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक को सम्मानित करते सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। शिक्षक दिवस पर लखनऊ में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सदर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद को सम्मानित किया गया था। बृहस्पतिवार को सदर से सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने भी सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक डॉ. शिव प्रसाद ने जिले को प्रदेश में गौरवान्वित किया है।

सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि ऐसे अध्यापक बहुत कम ही मिलते हैं, जो अपने विद्यालय के साथ-साथ गांव और जिले का नाम रोशन कर शिक्षा और सामाजिक कार्यों में अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार जिले के लिए गौरव है। अन्य शिक्षकों को भी अपने विद्यालयों के प्रति इसी तरह की प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन अमित मिश्र, शिक्षक विजय प्रताप वर्मा, ओम प्रकाश, अनिल वर्मा ग्राम पंचायत परसा जागीर के ग्राम प्रधान राम मूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें