फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिश्रौलिया व गिदही क्षेत्र में बनेंगे दो नए विद्युत उपकेंद्र

Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में दो नए 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने का प्रस्ताव विद्युत वितरण खंड ने पावर काॅरपोरेशन को भेजा है। जिसके अनुसार, एक उपकेंद्र मिश्रौलिया व दूसरा गिदही क्षेत्र में बनाया जाना है। यदि दोनों के निर्माण की स्वीकृति पावर काॅरपोरेशन से मिल जाती है तो गर्मी के मौसम में शहरवासियों को लो वोल्टेज और कटौती से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शहर का अमहट व गिदही उपकेंद्र ओवर लोडिंग की समस्या से जूझते रहते हैं। दोनों उपकेंद्रों पर 10-10 एमवीए का पावर ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। लेकिन गर्मी में खपत बढ़ने के बाद यह ट्रांसफाॅर्मर हांफ जा रहे हैं। अब दोनों उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि भी संभव नहीं है। समस्या से निपटने के लिए शहर में दो और उपकेंद्रों की जरूरत महसूस की जा रही है। मंडल के मुख्य अभियंता रहे पीके सिंह ने ऊर्जा मंत्री को समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने प्रस्ताव मांगा। इसके बाद विद्युत वितरण खंड ने करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार का मुख्य अभियंता के माध्यम से पावर काॅरपोरेशन को प्रस्ताव भेजा है। विभाग में चर्चा है कि दोनों प्रस्तावों पर शासन से जल्द ही स्वीकृति मिल सकती है।

शहरी आबादी को देखते हुए दो नए उपकेंद्रों की जरूरत है। पावर काॅरपोरेशन से प्रस्ताव मांगा गया था। जिसे हफ्तेभर पहले तैयार कर भेज दिया गया है। दो नए उपकेंद्र बन जाने से शहरवासियों की बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता नगरीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें