बनकटी के बेहिलनाथ मंदिर पर श्री राम कथा कहते आचार्य प्रेम जी महाराज।
महादेवा। क्षेत्र के बेहिलनाथ मंदिर परिसर में चल रही 31 दिवसीय श्रीराम नाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। संकीर्तन 18 जुलाई से 17 अगस्त तक चलेगा। इसी के तहत आठ से 16 अगस्त तक श्रीराम कथा ज्ञान यत्र चल रही है। अयोध्या के कथा व्यास आचार्य प्रेमजी महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने से अन्तः करण की शुद्धि होती है। मौके पर चंद्रभाल त्रिपाठी, बरसाती चौधरी, पवन उपाध्याय, रामसूरत पांडेय, रामचंद्र शुक्ला, राकेश, राजेश, रमेश, अजीत अग्रहरी आदि मौजूद रहे। संवाद