कस्तूरबा गांधी विद्यालय बभनान का बीडीओ वर्षा गर्ग ने निरीक्षण किया।
बभनान। बीडीओ गौर वर्षा बंग ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी देखकर वह बिफर गईं। उन्होंने परिसर को तुरंत साफ कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पता चला कि अभी तमाम छात्राओं को जूता-मोजा, ड्रेस और बैग आदि नहीं मिला है। उपस्थिति पंजिका की जांच में पता चला कि कक्षा सात में पंजीकृत 30 छात्राओं में से 20 ही मौजूद हैं, जबकि कक्षा-छह में 40 के सापेक्ष 30, कक्षा-आठ में 30 के सापेक्ष 27 छात्राएं उपस्थित रहीं। वार्डन ने बताया कि आईफ्लू के कारण अनुपस्थित छात्राएं छुट्टी लेकर घर चली गई हैं। हॉस्टल में मच्छरदानी नहीं पाई गई। बीडीओ ने वार्डन को खामियां दूर करने की हिदायत दी।