फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व स्तनपान सप्ताह पर इनरव्हील ने किया जागरूक

Sat, 05 Aug 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब के पदा​धिकारियो ने महिला अस्पताल में मरीजो  को किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। इनर व्हील क्लब की ओर से शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉ. अनीता वर्मा ने स्तनपान के महत्व एवं स्तन कैंसर से संबंधित जानकारी दी। कहा कि शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराने से शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। साथ ही स्तनपान करने वाले बच्चे डायरिया, अस्थमा, मोटापा एवं अन्य संक्रमण से बचे रहते हैं। उन्होंने मरीजों को स्तन कैंसर से बचने और उसके उपचार के विषय में भी बताया। संस्था की ओर से अध्यक्ष पारुल ने मरीजों को दलिया का पैकेट, फल, बिस्किट, बेबी किट वितरित किया। इस मौके पर रिंकी सालवानी, अरुणा सिंहल, आशा अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, स्वेता गुप्ता, दीपिका गुप्ता, एडिटर कुसुम टेकरीवाल आदि मौज़ूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें