फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का हुआ शानदार समापन

विज्ञापन
बस्ती महोत्सव में दीप प्रज्ज्वलित करतीं गायिका मालिनी अवस्थी।
विज्ञापन
बस्ती। तीन दिवसीय बस्ती महोत्सव का भव्य सांस्कृतिक व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ पूरा हुआ। इस तीन दिवसीय उत्सव में प्रसिद्ध राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय कलाकारों ने नृत्य और संगीत के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन शाम की शुरुआत भजन संध्या से हुई इसकी प्रस्तुति सत्यांशु सिंह की टीम ने दी। इसके बाद लोक गायन व नृत्य कार्यक्रम और कविता पाठ आयोजित की गई। रूद्रकला एकेडमी ग्रुप की ओर से गंगा अवतरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय और समकालीन नृत्य का एक मिश्रण प्रस्तुत किया। इसके बाद कमेडियन राजन श्रीवास्तव ने कमेडी नाइट्स प्रोग्राम के जरिये श्रोताओं को हंसा कर लोटपोट कर दिया। जनपद के प्रतिभाशाली गायकों ने अपने-अपने मधुर गीत प्रस्तुत किए।
देर रात शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत की अंतरराष्ट्रीय कलाकार पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपने मोहक गीतों से दर्शकों को आनंदित कर दिया उन्होंने गायन की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर डीआईजी मनीष कुमार सिंह, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, एसडीएम शैलेश कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें