फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इण्डियन आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए दयाशंकर ओझा

Tue, 14 Mar 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बेंगलुरु के ताज होटल में इण्डियन आइकॉन अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए दयाशंकर ओझा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विकासखण्ड हर्रैया के तिनौता गांव निवासी दया शंकर ओझा को मंगलवार को इण्डियन आइकॉन अवार्ड-2023 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड बाॅलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने बंगलुरु के ताज होटल में दिया। वर्तमान में दया शंकर ओझा चंडीगढ़ में स्थापित यूकोड सॉफ्ट सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के संस्थापक और प्रबन्ध निदेशक हैं।
ब्लाइंड बिंक संस्था की तरफ से लीडिंग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कम्पनी इन पंजाब के लिए यह अवार्ड दिया गया है। दया शंकर ओझा ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और कम्पनी में काम करने वाले स्टॉफ की कठिन परिश्रम की वजह से ही इस अवार्ड से सम्मानित होने की उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर भी उनकी कम्पनी की शाखा स्थापित कर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले भी दया शंकर ओझा अमेरिका की एक सुप्रसिद्ध कम्पनी की तरफ से टेक लीडर अवार्ड, टाइम्स ऑफ इण्डिया ग्रुप से टाइम एचीवर्स अवार्ड, इंटरनेट 2.0 आउटस्टैंडिंग आर्गेनाइजेशन अवार्ड सहित कई बड़े अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने दयाशंकर ओझा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही इस उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है और आज के युवाओं को इससे सीख लेनी चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। दयाशंकर की इस उपलब्धि पर लक्ष्मीकान्त ओझा, अम्बिका प्रसाद ओझा, माधव दास ओझा, विष्णु कान्त, प्रभाकर, दिवाकर, सुधाकर, जगदम्बा प्रसाद, कृपाशंकर, प्रेमशंकर, राहुल, रवीश मिश्र, बब्बू मिश्र , वेद प्रकाश, बजरंगी, प्रिंशु, उत्तम, मानस सहित क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें