बस्ती। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जन सुविधा केंद्र (सीएससी) संचालकों को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम उमाकांत तिवारी और ईडीएम सौरभ द्विवेदी ने संचालकों को एक से अधिक प्रविष्टियों की समस्या के निस्तारण का तरीका बताया।
विज्ञापन
बताया गया कि ऑनलाइन फार्म-6 भरते समय समस्या आती है। मोबाइल नंबर पर रेफरेंस नंबर न मिलने से एक ही आवेदक का फार्म दोबारा भर दिया जाता है। इससे मतदाता सूची में कई प्रविष्टियां दर्ज हो जाती हैं। फार्म-6 भरते समय आवेदक का वास्तविक और सक्रिय मोबाइल नंबर ही दर्ज करें। इससे इस समस्या से बचा जा सकेगा। फार्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें।