फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बॉयलर पूजन के साथ मुंडेरवा चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। मुंडेरवा चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ बॉयलर पूजन के साथ हुआ। सुबह 10 बजे पं. चंद्रेश्वर दूबे ने विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्रा और मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव ने बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित कर पेराई सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि बॉयलर चालू होने के बाद करीब 15 से 20 दिनों तक स्टीम तैयार करने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद गन्ने की पेराई शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर के आसपास डोंगा पूजन की तैयारी है। इस अवसर पर गन्ना प्रबंधक रविंद्र धर द्विवेदी, केन जीएम अर्पित त्यागी, आरएस पांडेय, रवि मल्ल, बॉयलर हेड अरविंद श्रीवास्तव, अभिनंदन राय, मिथिलेश चौधरी, दिनेश चंद्र मिश्रा, अनुराग चरण पांडेय, धीरेंद्र प्रजापति और हृदयराम यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें