सावन के सोमवार पर कंपनीबाग शिवमंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु संवाद
बस्ती। लोढेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ भानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध लोढेश्वर नाथ मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। भोर से ही स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर में जुटनी शुरू हुई जो दोपहर बाद तक चलती रही। परिवार के साथ आए बच्चों ने मंदिर में मेले का आनंद लेते हुए जरूरत के सामान और मिठाइयों की खरीदारी भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले में शांति व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पूजा वर्मा व थानाध्यक्ष महेश सिंह पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहें। इसी क्रम में बारहकोणेश्वर शिव मंदिर बारहकोनी, कोठिलेश्वर शिव मंदिर कोठिला, शिव मंदिर नरखोरिया, रामनगर, दुबौली, असनहरा, धोषण और सिसवा बुजुर्ग शिवमंदिरों पर भी जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर परिवार के मंगल कुशल की याचना की। संवाद