रेलवे स्टेशन पर अप ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद
- फोटो : 1
पुरानी बस्ती। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर फोरलेन समेत अन्य मार्गों पर किए गए यातायात डायवर्जन का असर सोमवार को रेल सेवाओं पर भी दिखाई दिया। बसों के रूट बदले जाने से बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़ गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बसों की बजाय करीब 25 प्रतिशत यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया। सीट न मिलने पर लोग गेट के पास बैठकर यात्रा करते नजर आए।
स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के बीच कई ट्रेनों के विलंबित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन करीब दो-दो घंटे देरी से चलीं। वहीं, अमृतसर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंबित रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक रुकना पड़ा।
स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट रहीं। प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास स्थल पर जवान निगरानी करते रहे। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ उनकी सुरक्षा पर भी नजर रखी गई।
रेलवे स्टेशन पर अप ट्रेन में बैठने के लिए मशक्कत करते यात्री संवाद- फोटो : 1