फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़, जगह-जगह भंडारा

Wed, 11 Jun 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को जिले के विभिन्न कस्बों के हनुमान मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद से दोपहर से ही कस्बों और देहातों में भंडारे का आयोजन किया जाने लगा। कई जगहों पर श्रद्धालुओं ने एकत्र हो कर सुंदरकांड का पाठ भी किया।
विज्ञापन

कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर के सामने भंडारे का आयोजन हुआ। कौलेश्वरनाथ मंदिर कलवारी में हनुमान मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन तथा पेयजल की व्यवस्था की गई। कुसौरा के शिव मंदिर व पाॅवरहाउस के पास हनुमान मंदिर तथा पशु अस्पताल के सामने भी भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर पांऊ व डेल्हवा में हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण के पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कुदरहा संवाद के अनुसार, ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को स्वयं सहायता समूह के प्रेरणा कैंटीन परिसर में भंडारे का आयोजन का प्रसाद वितरण किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के मुताबिक, व्यापार मंडल तहसील इकाई भानपुर की ओर से तहसील अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बजरंग बली हनुमान की पूजा अर्चना कर भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर वयोवृद्ध नैनकली देवी, रमेश चंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सहित बडी संख्या मे लोग मौजूद रहें। वही रामनगर ब्लाक पर ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह के नेतृत्व में ब्लाक परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया।
बनकटी संवाद के अनुसार, ब़ह्मानंद शुक्ला की ओर से ब्लाक के हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण के अलावा विविध आयोजन किए गए। रुधौली संवाद के अनुसार, बाबा बटेश्वर नाथ शिव मंदिर पर राजकुमार सोनी, दिनेश चौरसिया एवं उनके सहयोगियों द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, वहीं भानपुर तिराहे पर सभासद आदित्य मोदनवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल, अमित यादव, रमेश गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा हनुमंत कीर्तन और भंडारे का आयोजन कराया गया। विक्रमजोत संवाद के अनुसार क्षेत्र के बस्थनवां हनुमान मंदिर, कवलपुर सम्मय माता मंदिर, विक्रमजोत के नवरंग हनुमान मंदिर, नेतवर पट्टी सहित जगहों पर धूम धाम से भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें