रक्षाबंधन के लिए भाई-बहनों ने एक-दूसरे के लिए जमकर खरीदे तोहफे
- बढि़या कारोबार होने से व्यवसायी भी दिखे खुश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को बाजार में खूब भीड़ रही। 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाने के लिए भाई-बहनों ने जमकर खरीदारी की। फुटपाथ से लेकर शापिंग मॉल तक ग्राहकों की भीड़ देखी गई। बढि़या कारोबार होता देखकर दुकानदारों के चेहरे पर रौनक दिखी।
दुकानों पर ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बहनों ने जहां भाइयों की कलाई पर अपनी पसंदीदा राखी बांधने के लिए खरीदारी की। वहीं भाई भी बहनों के लिए कपड़े, आभूषण व अन्य सामान खरीदते दिखे। रक्षाबंधन पर्व को लेकर फुटपाथ से लेकर दुकान और शाॅपिंग मॉल तक खरीदारों की भीड़ उमडी रही है।
शहर के पक्के बाजार, मंगलबाजार, कंपनी फव्वारा आदि जगहों पर खूब भीड़ रही। आभूषण की दुकानों पर भी चहल-पहल रही। शॉपिंग मॉल्स में रेडीमेड गारमेंट पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बड़े प्रतिष्ठानों में भी तरह-तरह की छूट दी जा रही थी। भा
...
कार्टून कैरेक्टर की राखियों का क्रेज
बड़ों ने भले ही रेशमी धागे और स्टोन वाली परंपरागत राखियां खरीदी हों, लेकिन बच्चाें को कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां खूब पसंद आईं। कंपनी बाग पर राखी बेच रहे किसन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार से खूब राशियां बिक रही हैं। बहनें अपने छोटे भाइयों के लिए कार्टून कैरेक्टर की राखियों को खूब खरीद रही हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार कारोबार बहुत अच्छा जा रहा है।