फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या में भीड़... पांच तक बढ़ाया गया डायवर्जन

Sat, 01 Feb 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की अयोध्या में भीड़ बढ़ती जा रही है। साथ ही, भगदड़ के बाद वापस घर लौटने वालों का तांता लगा हुआ है। भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रशासन ने फोरलेन पर चल रहे डायवर्जन की अवधि पांच फरवरी तक बढ़ा दी है। ऐसे में 27 जनवरी से डायवर्जन खुलने का इंतजार कर रहे ट्रक चालक पांच फरवरी तक फंस गए हैं। लगातार वाहनों का आवागमन न होने से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बच्चों का स्कूल भी छूट रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अभी प्रयागराज से मौनी अमावस्या का स्नान कर काफी संख्या में श्रद्धालु लौट रहे हैं, इसलिए फोरलेन पर आवागमन करने की छूट नहीं दी जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें