संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नए साल पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मंगलमय जीवन की कामना की। शहर भी जश्न में डूबा नजर आया।
घरों और दफ्तरों में लोगों ने एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। होटल और रेस्त्रां में पार्टी और गीत संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्कों और बाजार में चहल-पहल रही। फूल-गुलदस्ता और उपहार के सामान खूब बिके।
नए साल 2025 का पहला दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लोग अपने सगे-संबंधियों को बधाई और शुभकामना देने में व्यस्त दिखे।
हनुमानगढ़ी, साईं मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंच कर भक्तों ने हनुमान स्वामी, भगवान राम, माता सीता, भगवान शंकर का दर्शन कर मंगलमय जीवन की कामना की। गुरुद्वारा, चर्च में पहुंचकर लोगों ने प्रार्थना की। पार्कों और सड़कों पर युवा सेल्फी लेते नजर आए।
शहर के कटेश्वर पार्क, बड़े वन समेत अन्य पार्कों में सुबह से ही युवाओं का आना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ी गई। पार्क में टीन एजर और युवाओं की संख्या अधिक नजर आई। गुनगुनी धूप में कोई झूला झूलकर आनंद लेता दिखा तो किसी ने सेल्फी लेकर नए साल को यादगार बनाया।
परिवार के साथ लोगों ने टाॅय ट्रेन की सवारी और बोटिंग की। पार्क में युवतियां डांस कर सेल्फी लेती नजर आईं। गौर संवाद के अनुसार, दिनभर नए साल की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। बुधवार को लोग गुलदस्ता व मिठाई के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आएं।
गौर संवाद के अनुसार, दिनभर नए साल की शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। बुधवार को लोग गुलदस्ता व मिठाई के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आएं। युवतियों ने उत्साह और उमंग के साथ अपने अंदाज में नए साल का स्वागत किया।
साल 2025 का पहला दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लोग नए संकल्प लेते हैं और लक्ष्य को दोबारा तय करते हैं। नया साल सिर्फ कैलेंडर बदलने का समय नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अवसर है। इसलिए इसी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ यादगार बनाएं।
मोबाइल फोन पर आता रहा बधाई संदेश ः नए साल पर सगे-संबंधियों को बधाई देने के लिए लोग मोबाइल पर व्यस्त नजर आए। कोई व्हाट्सएप के माध्यम से बधाई संदेश देता नजर आया तो कोई बधाई संदेश का फोन रिसीव करते दिखा।