फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समिति पर उमड़ी भीड़, पुलिस ने कराया खाद वितरण

Wed, 27 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया क्षेत्र के वी-पैक्स कुचैला केशवपुर में यूरिया के लिए किसानों की भीड़ जुटने से व्यवस्था बिगड़ गई। बाद में हर्रैया पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह यूरिया का वितरण हो पाया।
विज्ञापन

समिति पर यूरिया के लिए दिन भर हंगामा होता रहा। किसान धक्का-मुक्की करते नजर आए। किसानों ने कहा कि पूरे क्षेत्र में उर्वरक की किल्लत है। गोदाम पर सुबह से शाम तक लाइन लगानी पड़ रही है।
कुचैला खाद गोदाम पर किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने को लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुरुष और महिला की अलग-अलग लाइन लगवाने के बाद वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन

भूखे प्यासे लोग उमस भरी गर्मी में दिनभर लाइन लगाकर एक बोरी यूरिया के लिए परेशान रहे। पुलिसकर्मी किसानों समझा-बुझाकर शांत कराते रहे। शाम तक खाद वितरित की गई। आधार कार्ड व खतौनी लाने को ही यूरिया दिया गया। किसान दिलीप कुमार, मनोज कुमार, अमरजीत ने कहा कि दिनभर लाइन लगाने के बाद यूरिया मिला है। समिति के सचिव श्याम नारायन वर्मा ने बताया कि ढाई सौ से अधिक किसानों में यूरिया का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें