कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के बी-पैक्स लिमिटेड कलवारी में बुधवार को एक बोरी डीएपी के साथ एक ढक्कन नैनो डीएपी का घोल दिया जा रहा है। इ्रसका कीमत किसानों से 14 सौ रुपये ली जा रही है।
किसान वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, सूरज, शिव कुमार, सुरेश, दिवाकर, राजू, तौफीक आदि ने बताया कि एक बोरी डीएपी के साथ एक छोटी सी पन्नी में 50 ग्राम घोल दिया जा रहा है। उसका 50 रुपये अतिरिक्त लिया जा रहा है, जबकि 500 ग्राम बोतल का मूल्य 600 रुपये है। पूछने पर बताया जा रहा है कि यह नैनो डीएपी का घोल है, जिसका खेतों में छिड़काव करना पड़ेगा। डीएपी की किल्लत के कारण मजबूरी में यह घोल लिया जा रहा है। यह पानी का घोल कब तक सुरक्षित रहेगा कहना मुश्किल है।
सचिव विचित्र मणि चौधरी ने बताया कि 450 बोरी डीएपी सोमवार को आई है, जिसे बुधवार को वितरित किया जा रहा है। डीएपी के साथ नैनो का गोल देना जरूरी है क्योंकि यह किसानों के हित में है। संवादा