फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधूरी रह गई जिरह, आज भी चलेगी कार्रवाई

Thu, 02 May 2024 04:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सच्चिदानंद केस
विज्ञापन

बस्ती। आश्रम में सत्संग के बहाने यौन शोषण के आरोपी सच्चिदानंद केस में दूसरी पीड़िता के बयान पर बुधवार को भी जिरह जारी रही। न्यायालय फास्ट ट्रैक काेर्ट प्रथम के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में बृहस्पतिवार को भी जिरह जारी रहेगी।
विज्ञापन

साध्वियों के यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित बाबा सच्चिदानंद पर दर्ज मामलों की चार फाइलों में आरोप तय किए जा चुके हैं। इसमें पीड़िताओं का 12 मार्च से बयान कराया जा रहा है। तब से अवकाश छोड़कर ज्यादातर कार्य दिवस में जिरह की कार्रवाई चल रही है। बता दें कि दिसंबर 2017 में सच्चिदानंद के अलावा उसके तीन शिष्यों परमचेतानंद, विश्वासानंद, ज्ञान वैराग्यानंद तथा दो मुख्य सेविकाओं पर 2009 से लगातार यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म का कोतवाली में केस दर्ज किया गया। बाद में झारखंड की ही एक अन्य पीड़िता ने इन्हीं आरोपों में एक और केस कराया। इस केस में सच्चिदानंद समेत अन्य आरोपी जेल भेजे गए थे। सच्चिदानंद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर इन दिनों जेल से बाहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें