फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूरी नहीं हो पाई जिरह, आज फिर होगी सुनवाई

Wed, 03 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सच्चिदानंद प्रकरण: जिरह पूरी न होने पर न्यायालय ने तय की बुधवार की तारीख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। साध्वियों का यौन शोषण करने के मामले में मंगलवार को भी पीड़िता की गवाही पर जिरह हुई। हालांकि, कार्रवाई पूरी न होने पर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जिरह जारी रखने का आदेश दिया गया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार की अदालत में छत्तीसगढ़ की पीड़िता ने सच्चिदानंद और उसके आश्रमों की गतिविधियों के बारे में कई सवाल पूछे गए। बाबा के साथ रहने वाले अन्य आरोपियोंं, सहयोगी साध्वियों, सेल्हरा आश्रम की भूमि के संबंध में भी जिरह की गई।
विज्ञापन

बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित बाबा सच्चिदानंद पर दर्ज मामलों की चार फाइलों में आरोपतय किया जा चुका है। इससे मामले में पीड़िताओं का 12 मार्च की तारीख से बयान कराया जा रहा है। 19 और 20 मार्च को गवाही व जिरह के बाद एक अप्रैल की तारीख दी गई थी। सोमवार को भी अगले दिनमंगलवार की तारीख दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें