बनकटी। कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर लालगंज थाना क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों को एक युवक ने लाखों रुपये चूना लगा दिया। सेल्हरा निवासी मुकेश चौधरी, फूलचंद, पल्टू राम, कलवारी क्षेत्र के गौरा रोहारी गांव निवासी राम उजागिर सहित अन्य लोगों ने सुकरौली निवासी युवक के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल और मुकामी थाने को शिकायत की है। आरोप है कि इन सभी से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 से 60 हजार रुपये ले लिए। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद