बस्ती। उत्तर प्रदेश दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर खेल विभाग पांच किमी. बालक/बालिका वर्ग क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन करेगा।
शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम बस्ती के शास्त्री चौक से 26 जनवरी को सुबह सात बजे दौड़ शुरू होकर कंपनीबाग चौराहा, फौव्वारा चौराहा, रौता चौराहा से शास्त्री चौक होते हुए बीडीए के सामने से स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसमें जनपद के बालक/बालिका धावक प्रतिभाग करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि उसी दिन सुबह छह बजे से धावकों का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें कोई भी धावक क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। संवाद