फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देसी संसाधनों से की जा सकती है फसल की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभागार में 20 और 21 जनवरी को प्राकृतिक खेती में कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय सेवारत कर्मचारियों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके तोमर ने कहा कि प्राकृतिक खेती में जैविक उपायों, देसी संसाधनों व समन्वित प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर फसल सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने रासायनिक कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया। साथ ही, आच्छादन एवं जैविक खरपतवार नाशी के प्रकार एवं लाभ पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के कोर्स कोआर्डिनेटर/फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर ने प्राकृतिक खेती में कीट एवं रोगों की पहचान, निगरानी एवं जैविक नियंत्रण विधियों पर जानकारी दी।
विज्ञापन

कृषि वानिकी वैज्ञानिक डॉ. पीके मिश्रा ने वानिकी आधारित प्रणालियों में फसल सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. वीबी सिंह ने रोग-प्रतिरोधी किस्मों पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें