संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके खातों हस्तांतरित की जाएगी। जिले के 7022 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 22 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी बटन दबा कर जिले के किसानों के खाते में 2.45 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर देंगे।
डीडी कृषि अनिल कुमार ने बताया कि फसल इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि शिव कुमार की ओर से किसान गंगा प्रसाद, बाबूलाल, रंगीलाल चौधरी, हीरालाल, कृष्ण मुरारी, मोहम्मद सिद्दीक, रमाकांत, गंगा प्रसाद, कौशल्या देवी, मोहम्मद खलील युसूफ, रमेश चन्द्र, अब्दुल गफ्फार, रामसूरत, हवलदार, विजयनाथ, शिवशंकर, श्रीकांत पांडेय, रमेश चंद को फसल बीमा का बांड प्रदान किया गया है।
-
फसल बीमा योजना से किसान किए गए हैं कवर
डीडी कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फसल की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी की ओर शुरू की गई है। इसके तहत यदि किसानों की फसल खराब हो जाती है, तो उस पर बीमा कंपनी की तरफ से कवर देने का प्रावधान किया गया है। यानी फसल खराब होने पर बीमा दावा (क्लेम) राशि दी जाती है। इसे सरकार की दो पूर्ववर्ती योजनाओं से बदला (रिप्लेस) गया है।