फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीआरओ ने विकास कार्याें का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में सफाई व्यवस्था, पेयजल, अतिक्रमण, निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेने मंगलवार को सीआरओ नगर पंचायत पहुंचे। सीआरओ ने निरीक्षण के बाद स्थानीय नागरिकों से संवाद कर हकीकत परखा।
विज्ञापन

पीओ डूडा राजेश यादव भी मौजूद रहे। सीआरओ ने ईओ कीर्ति सिंह को निर्देश दिए कि डोर-टू-डो कूड़ा कलेक्शन कराएं। जलभराव वाले स्थल चिह्नित कर निकासी की व्यवस्था, एंटीलार्वा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं।
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार लाएं। टंकियों की सफाई समय-समय पर कराएं। इसके बाद सीआरओ ने निर्माणाधीन एमआरएफ सेंटर की जांच की। थर्ड पार्टी से जांच कराकर जल्द हैंडओवर के लिए निर्देशित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें